फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mukhya matri samuhik viwah yojana

155 जोड़े लेंगे फेरे, 6 जोड़े कहेंगे कुबूल है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
mukhya matri samuhik viwah yojana
संभल/असमोली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बुधवार को 16 जोड़े निकाह पढ़ेंगे जबकि 155 जोड़े सात फेरे लेकर एक दूजे के हो जाएंगे। सामूहिक विवाह योजना की तैयारी देर शाम तक पूरी की गई।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे से युवा जोड़े वैवाहिक समारोह में पहुंचना शुरू हो जाएंगे। बहजोई में तीन स्थानों पर सामूहिक विवाह होना है। बहजोई स्थित जिला पंचायत परिसर में 38 जोड़ों का विवाह होगा। डीआर रिसॉर्ट में 20 जोड़ों का विवाह होगा। बहजोई की नगर पालिका के परिसर में 6 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है। सभी जोड़ों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा विकास खंड के परिसर में तीस जोड़ों का विवाह होना है। गुन्नौर ब्लाक मुख्यालय में सात स्थानों के जोड़े एकत्र होंगे। गुन्नौर, जुनावई, रजपुरा, विकास खंड के गांवों के साथ साथ बबराला, गुन्नौर, चंदौसी और नरौली नगर क्षेत्र के जोड़े भी गुन्नौर विकास खंड मुख्यालय पर विवाह के लिए बुलाए गए हैं। सात स्थानों में कुल 34 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। असमोली विकास खंड मुख्यालय पर संभल तथा असमोली ब्लाक क्षेत्र के गांवों के 33 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। पवांसा विकास खंड मुख्यालय पर दस जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed