फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mukesh murder case in sambhal

मुकेश हत्याकांड: युवक की हत्या में दोस्त और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
mukesh murder case in sambhal
चंदौसी/जुनावई। थाना गुन्नौर के गांव असदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दोस्त और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई डालचंद की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें गठित की गई। आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे थाना गुन्नौर के गांव असदपुर में मुकेश की उसके दोस्त रामखिलाड़ी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गांव नंगला अजमेरी निवासी मृतक मुकेश के भाई डालचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम मुकेश और गांव असदपुर निवासी उसके दोस्त रामखिलाड़ी ने गांव अजमेरी में ही शराब पी थी। इसके बाद मुकेश उसे छोड़ने के लिए गांव असदपुर गया था। वहां उसकी गोली मारकर हत्या कर गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामखिलाड़ी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही आरोपी रामखिलाड़ी गायब है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ गुन्नौर ने तीन टीमों का गठन किया है। टीमों ने शुक्रवार की रात और शनिवार को कई स्थानों पर दबिश दी पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्चों की जिम्मेदारी बुजुर्ग पिता के कंधों पर
जुनावई। मृतक मुकेश दिल्ली में गोलगप्पे बेच कर परिवार का गुजर बसर करता था। लॉक डाउन के चलते गांव आ गया था। मृतक मुकेश की पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। करीब चार साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। मुकेश की मौत से बच्चों की जिम्मेदारी पिता उल्फत सिंह के कंधों पर आ गई है। पत्नी गुड्डों का रो-रोकर कर बुरा हाल है।

मुकेश हत्याकांड की जांच चल रही है। मृतक के भाई की तहरीर पर दोस्त और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
डॉ. केके सरोज, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed