फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP's lawyer asked for time to present his reply

Sambhal News: सांसद के अधिवक्ता ने जवाब पेश करने के लिए समय मांगा

Fri, 13 Dec 2024 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
MP's lawyer asked for time to present his reply
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अपने मकान निर्माण संबंधित जवाब दाखिल करने के लिए एसडीएम को पत्र देकर समय दिए जाने की मांग की है। यह पत्र अधिवक्ता के माध्यम से दिया गया है। इसमें अभी प्रशासन को निर्णय लेना है।
विज्ञापन

बुधवार को नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र संभल की ओर से सांसद जियाउर्रहमान बर्क के नाम नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि दीपा सराय में जो मकान का निर्माण कार्य चल रहा है उसका नक्शा पास नहीं कराया गया है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। एसडीएम ने नोटिस में स्पष्ट किया था कि निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए और यदि निर्माण कार्य नहीं रूकता है तो 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। इसी नोटिस के क्रम में बृहस्पतिवार को सांसद के अधिवक्ता ने समय दिए जाने के लिए पत्र दिया है। जिसमें अभी प्रशासन द्वारा निर्णय नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कोट
नोटिस तो हमें नहीं दिया गया था, लेकिन जानकारी मिलने पर हमने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब दाखिल करने के लिए एसडीएम से समय दिए जाने की मांग करते हुए पत्र दिया है। समय मिलने के बाद हम जवाब दाखिल करा देंगे। वैसे भी हम मकान का निर्माण कार्य नहीं करा रहे हैं। कुछ मरम्मत कराई गई थी जो करीब एक वर्ष से बंद है। -जियाउर्रहमान बर्क, सांसद, संभल

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed