फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP Ziaur Rahman Barq said that RSS should be banned

Sambhal: सांसद बर्क बोले- आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए, देश में भेदभाव पैदा करने के लिए ये जिम्मेदार

Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
सार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि आरएसएस देश में गलत कर रही है। इस नजरिये से आरएसएस पर प्रतिबंध लग जाना चाहिए। देश को बांटने का काम भी आरएसएस ने किया है।

विज्ञापन
MP Ziaur Rahman Barq said that RSS should be banned
जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर

विस्तार

आरएसएस देश में गलत कर रही है। इस नजरिये से आरएसएस पर प्रतिबंध लग जाना चाहिए। देश को बांटने का काम भी आरएसएस ने किया है। इससे देश के अंदर लोगों में भेदभाव बढ़ रहा है और एकता पर असर पड़ रहा है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।

विज्ञापन


सोमवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहना पूरी तरह गलत है। देश की आजादी में हमारे बुजुर्ग शामिल रहे और यह उनका अपमान है। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हिंदू और मुसलमान एक साथ लड़े और संविधान ने भी सभी के लिए बराबर अधिकार दिए। एक अन्य सवाल पर सांसद ने कहा कि भाजपा की देश में 470 सीट कभी नहीं आ सकती है। दरअसल रविवार को जगतगुरु रामभद्राचार्य का एक बयान वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 80 फीसदी आबादी हिंदुओं की होनी चाहिए और 470 सीट पर हिंदू सांसद होना जरूरी हैं। तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed