फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP inspected the hospital

सांसद ने गुन्नौर व जुनावई सीएचसी का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
MP inspected the hospital
जुनावई/बबराला। बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर व जुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने अस्पताल के वार्ड में घूमकर मरीजों का हाल भी जाना और उपचार के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन

गुरुवार को सांसद पहले सीएचसी गुन्नौर पहुंचीं। उन्होंने पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से दवा और इलाज के बारे में जानकारी ली। महिला वार्ड में गर्भवती महिलाओं का भी हाल जाना। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन सिंह को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर गंवा चेयरमैन अखिलेश अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री कुमोद वार्ष्णेय, सुधीर मल्होत्रा, नीरज उर्फ कल्लू वार्ष्णेय, जूलियस सीजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद सांसद शाम करीब साढ़े चार बजे सीएचसी जुनावई पहुंचीं। सीएचसी जुनावई का निरीक्षण किया। सीएचसी में मौके पर मिले डॉ. चंद्रकेश एवं फार्मासिस्ट दिनेश कुमार से सीएचसी प्रभारी डॉ. विरास यादव एवं अन्य कर्मचारियों के संबंध में जानकारी जुटाई। फार्मासिस्ट दिनेश कुमार से प्रसव रूम में प्रसूता महिलाओं एवं इमरजेंसी मरीजों के बारे में पूछा। साथ ही वैक्सीन रूम का निरीक्षण भी किया। दस मिनट में निरीक्षण पूरा कर कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल से चली गईं। इस मौके पर सुधीर कुमार मल्होत्रा, सचिन कुमार मौर्य, अखिलेश कुमार अग्रवाल, दानवीर सिंह कुशवाह, महेंद्र सिंह यादव, सचिन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed