{"_id":"67f41ba2ecdd79aae3053ee2","slug":"mp-burke-will-record-his-statement-before-the-sit-today-questions-will-be-asked-about-the-uproar-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-121186-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांसद बर्क आज एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराएंगे, बवाल को लेकर पूछे जाएंगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांसद बर्क आज एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराएंगे, बवाल को लेकर पूछे जाएंगे सवाल
Tue, 08 Apr 2025 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
24 नवंबर को हुए बवाल की साजिश रचने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में फंसे सांसद जियाउर्रहमान बर्क मंगलवार को एसआईटी के सामने अपने बयान दर्ज कराएंगे। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी बवाल से जुड़े सवाल करेगी। इसमें ही आगे की कार्रवाई पुलिस की तय होनी है। सांसद के बयान दर्ज कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसआईटी ने सांसद को उनके दिल्ली स्थित आवास पर बीएनएसएस की धारा 35 के तहत नोटिस तामील कराया था। जिसमें सांसद ने आठ अप्रैल को बयान दर्ज कराने का समय दिया था।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सांसद ने जो समय तय किया है। वह उसी समय आएंगे और विवेचक की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। शहर में लगातार चौकसी बरती जा रही है। जो पहले से सुरक्षा के इंतजाम है वहीं रहेंगे। एसपी ने बताया कि सांसद से विवेचक द्वारा जांच में सहयोग मांगा जा रहा है। जिससे जांच को जल्दी पूरी किया जा सके और चार्जशीट को न्यायालय में दाखिल किया जा सके।
विज्ञापन
भड़काऊ भाषण देने और बवाल की साजिश रचने का है सांसद पर आरोप
24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को नामजद करते हुए 800 आरोपी अज्ञात बनाए गए थे। सांसद ने दो दिन पहले 22 नवंबर को भड़काऊ भाषण दिया था। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने एसआईटी को दिए अपने बयान में बताया है कि सांसद ने भीड़ एकत्र करने के लिए कहा था। सर्वे नहीं होने की बात कही थी। इसको भी विवेचक ने जांच में शामिल किया है। सांसद की मुश्किलें जामा मस्जिद कमेटी के सदर द्वारा दिए गए बयान के बाद बढ़ी हैं। इन्हीं आरोप से जुड़े सवाल एसआईटी द्वारा किए जाने हैं।
विज्ञापन