फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP Burke said: After implementation of CAA, situation will worsen, love needed run country

सांसद बर्क बोले: सीएए लागू होने के बाद हालात और बिगड़ेंगे, देश चलाने के लिए नफरत नहीं...मोहब्बत की जरूरत

Thu, 04 Jan 2024 05:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 05:36 PM IST
सार

सीएए लागू होने की सुगबुगाहट के बीच संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि इससे देश को कोई फायदा नहीं होने वाला। कहा कि नफरत की आग को जितना फैलाएंगे उतना ही ज्यादा नुकसान होगा। 

विज्ञापन
MP Burke said: After implementation of CAA, situation will worsen, love needed run country
संभल के सांसद डाॅ. बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की सुगबुगाहट के बीच संभल लोकसभा सीट से सपा के सांसद डॉ.शफीकुर्रहमान बर्क ने बयान दिया है। सपा सांसद ने कहा कि सीएए से फायदा नहीं, बल्कि देश के हालात और बिगड़ेंगे। कहा कि देश चलाने के लिए नफरत नहीं, मोहब्बत की जरूरत है।

विज्ञापन


सीएए लागू होने के बाद भारत में शरण लिए 32 हजार अफगानी व पाकिस्तानी हिंदू, सिख शरणार्थियों को लाभ मिलने के सवाल पर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि इसका फायदा पहुंचने के बजाय हालात खराब होंगे। लोगों में मोहब्बत की फिजा पैदा नहीं होगी। देश में आज तक यदि मोहब्बत से काम लिया होता तो लोगों के अंदर मोहब्बत होती।
विज्ञापन


हमारे मुल्क का फायदा होता और हम आगे बढ़ते। शायराना अंदाज में सांसद डॉ. बर्क बोले कि मोहब्बत के लिए इंसान को यह रिश्ता ही क्या कम है, कि वो काला है या गोरा लेकिन औलाद-ए-आजम है। बोले कि नफरत की आग को जितना फैलाएंगे उतना ही ज्यादा नुकसान होगा। सांसद ने गुजारिश करते हुए कहा कि नफरत को खत्म करते एक दूसरे को मोहब्बत का पैगाम दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से मुल्क का फायदा होगा और सभी का भला भी। लोकसभा चुनाव में सीएए का असर पड़ेगा या नहीं, इस सवाल पर सांसद ने कहा कि सीएए का कोई असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा। सियासत की असल रूह जो है, वह इसके खिलाफ होगी। वोट देने के लिए हर इंसान आजाद है। मुल्क को देखते हुए सही वोट का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed