फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP Burke protests against making Vande Mataram compulsory

Sambhal News: वंदे मातरम को अनिवार्य करने पर सांसद बर्क ने विरोध जताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
MP Burke protests against making Vande Mataram compulsory
संभल। सरकार मुख्य मुद्दों से भटकाना चाहती है। इसलिए ही वंदे मातरम को अनिवार्य कर रही है। इसके अनिवार्य करने से किसको रोजगार मिलेगा। यह भटकाने का तरीका है। मुझे या मेरे समाज के लोगों को वफादारी का सबूत बार-बार नहीं देना है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।
विज्ञापन

सोमवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है, वह मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की चीजें लागू करती है, अब वंदे मातरम अनिवार्य कर दिया। सांसद ने कहा कि राष्ट्रगान का सम्मान हर व्यक्ति करता है, लेकिन वंदे मातरम का सम्मान जबरदस्ती नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन

कहा कि वह और उनका समाज देश के प्रति हमेशा से वफादार है। इतिहास उठाकर देख लिया जाए। आजादी में हमारे समाज का योगदान कितना रहा है। आगे कहा कि वंदे मातरम् लागू करने से किस व्यक्ति को कौन सा सम्मान या रोजगार मिल जाएगा। सांसद ने कहा कि सदन में विपक्ष ने सरकार की गलत नीतियों को मजबूती से उजागर किया है, इसलिए अब भटकाने के लिए यह कदम उठाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed