{"_id":"65dcf3560084b00dc20786d6","slug":"more-than-80-houses-lost-power-due-to-power-transformer-failure-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-108191-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 80 से अधिक घरों की बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 80 से अधिक घरों की बिजली हुई गुल
Tue, 27 Feb 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पजाया रोड पर रखा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब होने से मोहल्ला कुरेशियान के 80 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। कुछ घंटे साथ देने के बाद इंवर्टर भी जवाब दे गए। इससे उपभोक्ताओं को पानी समेत दूसरे जरूरी कार्यों को लेकर मुश्किल रही।मोहल्ला कुरेशियान निवासी
निजामुद्दीन, शमशाद, वसीम, आरिफ, आसिफ व आलम आदि जेई विद्युत से मिलने गए, तो जेई की ओर से विद्युत ट्रांसफॉर्मर ठीक कराए जाने का आश्वासन दिया गया। उपभोक्तओं का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं में तो विद्युत आपूर्ति ठीक मिल जाए, जिससे कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में मुश्किल न आए। जेई विद्युत जयवीर सिंह का कहना है कि सोमवार को खराब ट्रांसफॉर्मर को ठीक कराए जाने को लेकर पूरी कोशिश रहेगी।
विज्ञापन