{"_id":"630533307763896dfe4a9331","slug":"more-than-24-girls-students-sick-in-kasturba-girls-school-sambhal-news-mbd4387227143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 24 से अधिक छात्राएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 24 से अधिक छात्राएं बीमार
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मनोटा में 24 से अधिक छात्राएं बीमार हो गई हैं। बीते आठ दिन से छात्राएं उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। पर विद्यालय की वार्डन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। छात्राओं के अभिभावकों ने मंगलवार को वार्डन को रूटीन बातचीत के लिए फोन किया तब जाकर उन्हें बीमारी का पता चला, जिसके बाद वह विद्यालय पहुंचे, पर कोई सही जानकारी वार्डन ने नहीं दी। जिससे उनमें नाराजगी है।
असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मनोटा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पंजीकृत छात्राओं की संख्या 100 है। इसमें कक्षा से छह से लेकर आठ तक की पढ़ाई कराई जाती है। वर्तमान में आसपास के गांवों की 100 छात्राएं विद्यालय में रह रही हैं। इनमें से 24 से अधिक बीमारी की चपेट में हैं। लेकिन विद्यालय की वार्डन इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। बीमारी का पता भी तब चला, तब छात्रा सिजरा और निदा के पिता फरमान ने मंगलवार को वार्डन को रूटीन बातचीत के लिए फोन किया। वार्डन ने उन्हें बताया कि आपकी दो बेटियों की तबीयत खराब है। जिस पर फरमान मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे विद्यालय पहुंच गए। बेटियों का हाल चाल पूछा। छात्राओं ने बताया कि यहां पर करीब 24 से अधिक छात्राएं बीमार हैं, जिनका उपचार नहीं कराया जा रहा है। वार्डन सुबह और शाम में एक-एक टेबलेट दे रही हैं उससे कोई सेहत में सुधार नहीं हो रहा। परिजनों ने जब रोष जताया तो वार्डन ने उपचार कराने का आश्वासन दिया है।
बोले अभिभावक
मेरी दो बेटियां निदा और सिजरा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ती हैं। उनका हाल पूछने के लिए मंगलवार की सुबह फोन किया था, जिस पर बीमारी का पता चला। मौके पर जाकर देखा तो हालत ज्यादा खराब थी। फरमान, अभिभावक।
विज्ञापन
सीएचसी असमोली के प्रभारी से बातचीत हुई है। उन्होंने विद्यालय की बीमार छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाई वितरित करने के लिए कहा है। विद्यालय में कीटनाशक का छिड़काव भी कराया गया है। जिससे बुखार न फैल सके। सुनीता सैनी, वार्डन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मनोटा।
मुझे कोई जानकारी नहीं मिली थी। मंगलवार को ही फोन द्वारा छात्राओं के बीमार होने की जानकारी वार्डन की ओर से मिली है। बुधवार को विद्यालय में शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और दवाई वितरित की जाएंगी। डॉ. पारूल, सीएचसी प्रभारी, असमोली।
कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने की जानकारी मुझे नहीं है। अब जानकारी मिली है तो वार्डन से पता करते हैं कि छात्राएं कब से बीमार हैं और उन्हें उपचार क्यों नहीं दिलाया गया। चंद्रशेखर, बीएसए, संभल।