{"_id":"65f60fc15517c1d41c0062f7","slug":"more-than-1892-lakh-voters-will-choose-their-mp-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-108824-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 18.92 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे अपना सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 18.92 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे अपना सांसद
Sun, 17 Mar 2024 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
संभल। लोकसभा चुनाव का एलान शनिवार को हो गया। एक बार फिर से संभल संसदीय क्षेत्र की जनता को अपनी पसंद का सांसद चुनने का मौका आ गया है। तीसरे चरण में सात मई को संभल संसदीय सीट पर मतदान होगा।
शनिवार को लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषण कर दी गई। चुनाव के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया है। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार ही नामांकन और मतदान होगा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। उम्मीदवार पर्चा खरीद सकेंगे। जबकि 19 अप्रैल को नामांकन करने की आखिरी तारीख होगी। इसके बाद 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
इसके बाद 22 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इसके बाद कोई भी उम्मीदवार नाम वापसी नहीं ले सकता है। सात मई को संभल लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा संभल, असमोली, चंदौसी, बिलारी व कुंदरकी में 1995 बूथों पर 18 लाख 92 हजार 360 मतदाता मतदान करेंगे। चार जून को मतगणना होगी और जिलेवासियों को अपनी पसंद का सांसद मिल जाएगा।
विज्ञापन
संभल में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र
पुरुष
महिला
अन्य कुल मतदाता
संभल
199496
172950
37
372483
चंदौसी
208442
183072
35
391549
असमोली
202847
175953
25
378825
बिलारी
190979
167395
12
358386
कुंदरकी
208192
182912
13
391117
वर्जन
आदर्श आचार संहिता का पालन सभी को करना है। उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी राजनीतिक दलों के बैनर व फ्लैक्स हटवा दिए गए हैं। अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत करें। - मनीष बंसल, डीएम, संभल
-पुलिस ने बॉर्डर पर निगरानी शुरू कर दी है। 25 स्थानों पर कैमरों से निगरानी की जाएगी। 16 स्थानों पर अलग से ड्यूटी लगाई गई है। गश्त बढ़ाई है। चेकिंग लगातार की जानी है। आदर्श आचार संहिता का पालन सभी को करना है। - कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल
आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन अलर्ट डीएम और एसपी ने शहर का किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही संभल जिले में बैनर और पोस्टर हटाए जाने की कार्रवाई की गई। निकाय व पंचायराज के कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे चौराहों पर लगे राजनीतिक बैनर हटाए। रविवार तक सभी राजनीतिक होर्डिंग हटाए जाने हैं। संभल लोकसभा क्षेत्र का मतदान तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। वहीं, चार जून को मतगणना होगी। आचार संहिता लागू होते ही जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक मुख्य मार्गों पर निरीक्षण के लिए निकले। बहजोई में ब्रह्मबाजार, गोलागंज, नारायन टोला व हवाई अडडा चौराहा पर पहुंचे और घर व दुकानों आदि पर लगे होर्डिंग्स व पोस्टर हटवाने को कहा। इसके अलावा तहसील स्तरीय अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर बैनर और पोस्टर हटवाए हैं। संवाद