फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   More road accidents killed people than Corona in 2021

2021 में कोरोना से ज्यादा सड़क हादसों ने लोगों की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
More road accidents killed people than Corona in 2021
संभल। कोरोना संक्रमण का भय हर इंसान को नजर आया और बचाव के तरीके भी अपनाए। इसका परिणाम यह निकला कि जो संक्रमण की चपेट में आए उनमें से कुछ की ही जान गई। अधिकतर लोग स्वस्थ्य होकर लौटे। संक्रमण से बचाव करना तो सफल रहा लेकिन यातायात नियमों की अनदेखी भारी पड़ी। इसका नतीजा यह निकला कि संक्रमण से ज्यादा हादसों में इस वर्ष लोगों की जान गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने वर्ष 2021 में जिले के 58 लोगों की जान ली। यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के पास दर्ज हैं। जबकि जिलेभर में अलग-अलग मार्गों पर हुए 306 सड़क हादसों में 203 लोगों को जान गंवानी पड़ी। 176 लोग घायल भी हुए। स्वास्थ्य विभाग और यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से ज्यादा हादसों ने जिले में लोगों की जान ली है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से लगातार जागरूक किए जाने के दावे किए गए लेकिन इसके बाद भी हादसे हुए और जानें गईं। इसमें ज्यादातर हादसे ऐसे हैं जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया। कहीं हेलमेट न होने से जान गई तो कहीं दो से ज्यादा सवारी होने पर बाइक सवारों के हादसे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का पालन कराने और हादसों को रोकने के दावे कर रही यातायात पुलिस
नियमों का पालन और हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस दावे कर रही है। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक के अनुसार लगातार नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है। ब्लैक स्पॉट व तीव्र मोड़ पर संकेतांक लगवाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के दुरुस्त कराने की मांग की जाती रहती है। दावा है कि मुख्य मार्गों पर जहां मानक का पालन नहीं किया जाता है। वहां व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए लोकनिर्माण विभाग और एनएचएआई को अवगत कराया जाता रहता है। यदि लोग हेलमेट लगाकर दो सवारी के साथ बाइक से सफर करेंगे तो हादसों में कमी आएगी और जान भी कम जाएंगी।

एक करोड़ से ज्यादा वसूली की, इसके बाद भी नहीं सुधरे लोग
वर्ष 2021 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18,384 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहन के स्वामियों पर 1.01 करोड़ रुपये के जुर्माने किए जा चुके हैं। यह जुर्माना 15 दिसंबर तक का है। अभी इस वर्ष में 15 दिन बाकी हैं। यातायात पुलिस प्रभारी का कहना है कि ज्यादातर चालान बाइक चालकों के किए गए हैं। सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन बाइक चालक करते हैं। हादसों में जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर बाइक सवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed