{"_id":"61c618c00ce1713ce17e3afe","slug":"moradabad-s-24th-pac-corps-will-be-relocated-chandausi-news-mbd4137983109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद की 24वीं पीएसी वाहिनी संभल होगी स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद की 24वीं पीएसी वाहिनी संभल होगी स्थानांतरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। अब संभल में नई पीएसी वाहिनी के स्थान पर मुरादाबाद की 24वीं पीएसी वाहिनी को स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है, जिसमें पूर्व में संभल पुलिस लाइन के लिए चिह्नित 93.31 एकड़ जमीन को क्रय/अधिग्रहीत करने को कहा गया है।
जनपद संभल में शासन स्तर से मई 2021 में एक नई पीएसी वाहिनी के गठन का प्रस्ताव भेजा गया था। पर यह प्रस्ताव किन्हीं कारणों से ठंडे बस्ते में चल गया था। संभल जनपद में पीएसी वाहिनी के गठन का मामला शांत हो गया था। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में बताया कि संभल में नई पीएसी वाहिनी का गठन नहीं होगा, बल्कि मुरादाबाद में स्थापित 24वीं पीएसी वाहिनी की जनशक्ति को समस्त संसाधनों सहित जनपद संभल में भूमि/भवन उपलब्ध होने पर स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
वाहिनी के लिए संभल में 93.31 एकड़ जमीन को क्रय/अधिग्रहीत किया जाए। ताकि वाहिनी के बुनियादी ढांचे के लिए प्रशासनिक, आवासीय, एवं अनावासीय भवनों का निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के लिए चिह्नित भूमि पर बनेगी पीएसी
संभल जनपद बनने के बाद पुलिस लाइन के लिए थाना हयातनगर से करीब 500 मीटर बहजोई की ओर मार्ग पर गांव अदलपुर में भूमि चिह्नित की गई थी। यह भूमि करीब 93.31 एकड़ थी। पर बाद में प्रशासन ने पुलिस लाइन के लिए दूसरे स्थान पर भूमि चिह्नित कर अधिग्रहीत कर ली थी। यह भूमि अभी भी खाली पड़ी थी। इसी भूमि पर अब पीएसी वाहिनी स्थापित होगी।
सभी किसानों से लिए जा चुके है सहमति पत्र
पीएसी वाहिनी के लिए भूमि का अधिग्रहण करने के लिए शासन से 90 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। प्रशासन पहले ही भूमि चिह्नित कर चुका है। इसके लिए किसानों से सहमति पत्र भी ले लिए गए हैं।
शासन का पत्र मिला है। संभल में मुरादाबाद की 24वीं वाहिनी पीएसी स्थानांतरित की जाएगी। थाना हयातनगर क्षेत्र में गांव अदलपुर में पहले से ही भूमि चिह्नित है। किसानों से अधिग्रहीत कर जल्द ही शासन के आदेशों का पालन कराया जाएगा।
चक्रेश मिश्र , एसपी, संभल