फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Monthly meeting of BKYU, emphasis on fighting for the right

'भाकियू की मासिक बैठक, हक की लड़ाई लड़ने पर रहा जोर'

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Monthly meeting of BKYU, emphasis on fighting for the right
संभल। बहजोई मंडी समिति के परिसर में शुक्रवार को भाकियू टिकैत की मासिक बैठक हुई, जिसमें हक की लड़ाई लड़ने पर जोर रहा। कहा गया कि किसानों के अनेक मुद्दे हैं लेकिन इनका समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए किसान एकजुट रहें और अपने हक के लिए लड़ते रहें।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। क्योंकि लगातार प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दिए गए हैं। इसके बावजूद भी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। जिले के किसान कड़ाके की ठंड में भी आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसका समाधान जिला स्तरीय अधिकारियों ने अभी तक नहीं किया है। विद्युत विभाग के अधिकारी बिजली समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि लगातार किसान विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। संगठन अब महापंचायत की रणनीति बनाएगा। नुक्कड़ सभा करके किसानों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि जिलाधिकारी के कार्यालय पर महापंचायत की जाएगी। जिले के किसान पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव से दूरी बनाए रखें। क्योंकि पार्टी के नेता किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते। किसानों को सिर्फ भगाया जाता है। झूठे वादे किए जाते हैं। उसके बाद राजनीति पार्टी के नेता क्षेत्र में दिखाई नहीं देते हैं। किसानों को अपने हक की लड़ाई खुद ही लड़नी है। इस दौरान मनपाल यादव, सत्यवीर सिंह यादव, रामाशंकर, उदयवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, जयपाल यादव, महेश यादव, भानु यादव, दिनेश यादव, भुवनेश राणा, जसवीर यादव आदि रहे। संचालन मोहर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed