फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Monkeys attacked the girl who went to dry clothes on the terrace

छत पर कपड़े सुखाने गई युवती पर बंदरों ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked the girl who went to dry clothes on the terrace
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में छत पर कपड़े सूखने गई युवती पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से बचने के लिए युवती छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने देखा तो युवती को उठाया और आनन-फानन में उसे रजपुुुरा सीएचसी भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव मलिकपुर निवासी राजवीर सिंह की बेटी शिवरानी बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे के करीब अपने मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। जैसे ही छत पर पहुंची तो बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के घर से वह घबरा गई और छत से नीचे गिर गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो वह घायल अवस्था में पड़ी मिली। परिजनों ने युवती को उठाया और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed