{"_id":"6a4d622a891fc82b0f05376f","slug":"money-misappropriated-by-executing-a-sale-deed-for-someone-elses-land-sambhal-news-c-204-1-chn1003-130750-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दूसरे की जमीन का बैनामा कराकर हड़पी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दूसरे की जमीन का बैनामा कराकर हड़पी रकम
विज्ञापन
जुनावई। किसी दूसरे की जमीन को अपनी बताकर उसका बैनामा कराने और 1.80 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब जमीन खरीदने वाले ने दाखिल-खारिज के लिए तहसील में आवेदन किया।
थाना क्षेत्र के गांव ढड़ूमर निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 31 अक्टूबर 2023 को ग्राम बैरपुर सेवा निवासी वेदवीर और डंबर सिंह से गाटा संख्या 237/0.081 हेक्टेयर भूमि 1.80 लाख रुपये में खरीदी थी। दोनों भाइयों ने भूमि का बैनामा भी अपने नाम से करा दिया था।
कुछ समय बाद जब वीरेंद्र सिंह ने भूमि का दाखिल-खारिज कराने के लिए तहसील में आवेदन किया तो राजस्व अभिलेखों की जांच में पता चला कि संबंधित गाटा संख्या की भूमि आरोपियों के नाम दर्ज ही नहीं है। इससे उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने दोनों भाइयों से रुपये वापस मांगे तो आरोपी लंबे समय तक टालमटोल करते रहे। बाद में रकम लौटाने से साफ इन्कार कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर वेदवीर और डंबर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जमीन के अभिलेखों और बैंक लेनदेन की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।