फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Modi cannot be defeated by an immature alliance: Pramod Krishnam

अपरिपक्व गठबंधन से मोदी को नहीं हराया जा सकता : प्रमोद कृष्णम

Sun, 28 Jan 2024 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 28 Jan 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Modi cannot be defeated by an immature alliance: Pramod Krishnam
संभल। नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। इसके लिए उनके फैसले और वह स्वयं ही जिम्मेदार हैं। अपरिपक्व गठबंधन से मोदी को नहीं हराया जा सकता है। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि मंदिर के पीठाधीश्वर और कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का।
विज्ञापन

शनिवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से कहा कि जेडीयू और उसके नेताओं की करतूतों के कारण विपक्ष के लिए नई उम्मीद बना इंडिया गठबंधन खतरे में नजर आ रहा है। कांग्रेस को पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने पर विचार करना चाहिए, इन बैसाखियों के सहारे इतनी बड़ी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। आगे कहा कि अपरिपक्व गठबंधन से नरेंद्र मोदी को नहीं हराया जा सकता। गठबंधन अपरिपक्व है। विपक्ष के नेताओं को अपने दिलों का मिलाप करना होगा। वह गठबंधन की स्थिति पर पहले भी अपना नजरिया बताते रहे हैं। अब धीरे-धीरे तस्वीर साफ हो रही है। विपक्ष के जिन नेताओं ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र को ठुकराया है। उससे स्थिति भी गठबंधन की साफ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed