फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mobile team caught student copying in high school science subject

सचल दल ने हाईस्कूल विज्ञान विषय में नकल करते छात्र को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mobile team caught student copying in high school science subject
चंदौसी(संभल)। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सोमवार सुबह की पाली में विज्ञान विषय के पेपर में नकल करते हुए छात्र को सचल दल ने पकड़ लिया। छात्र की उत्तर पुस्तिका के साथ नकल की पर्ची को नत्थी कर दिया। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने का यह पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा हो रही थी। सचल दल प्रभारी सीपी सिंह टीम के साथ संभल क्षेत्र के सेंट ख्वाजा गरीब नवाज इंटर कॉलेज मंसूरमाफी पहुंचे। वहां कक्ष में छात्रों की तलाशी ली गई। एक कक्ष में छात्र पर्ची से नकल करते मिला। सचल दल प्रभारी ने छात्र को नकल की पर्ची के साथ पकड़ लिया और पर्ची को उत्तर पुस्तिका के नत्थी कर दिया। छात्र ने अपना नाम मुजफ्फर बताया है। इसके बाद छात्र को दूसरी उत्तर पुस्तिका देकर परीक्षा समाप्ति तक बैठाए रखा और बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान एक छात्र नकल करते पकड़ा गया है। इसके अतिरिक्त परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज आर्य, डीआईओएस संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed