{"_id":"61e402a5f836277fd643ff1c","slug":"mobile-ordered-online-after-paying-rs-15490-stone-turned-out-on-opening-packet","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: 15,490 रुपये अदा कर ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल, पैकेट खोलने पर निकला पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: 15,490 रुपये अदा कर ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल, पैकेट खोलने पर निकला पत्थर
Sun, 16 Jan 2022 05:03 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 16 Jan 2022 05:03 PM IST
सार
युवक सचिन ने मोबाइल कंपनी में अफनी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Zomato
विस्तार
ऑनलाइन कंपनी की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। ऐसे ही एक मामला संभल के बबराला से आया है। युवक ने ऑनलाइन मोबाइल मंगाया था। जब युवक ने डिब्बा खोला तो उसमें पत्थर निकला। कस्बे के मोहल्ला लेखपाल कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर किया था।
विज्ञापन
फोन की कीमत 15,490 रुपये अदा की थी। शनिवार को शाम चार बजे कल्लू नगला स्थित ई-काम डिलीवरी सेंटर पर युवक ने पैकेट प्राप्त किया।
उसने सेंटर पर ही कर्मचारियों के सामने डिब्बा खोला तो उसमें मोबाइल के स्थान पर पत्थर निकला। युवक सचिन ने मोबाइल कंपनी में अफनी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन