फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mixed diesel

मिलावटी डीजल के कारोबार का भंडाफोड़, पेटी डीलर गिरफ्तार

Wed, 02 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 02 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
mixed  diesel
असमोली थाना क्षेत्र के एंचोड़ा कंबोह में मंगलवार को नकली और मिलावटी डीजल के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके से 2000 लीटर डीजल बरामद किया है। पेटी डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

असमोली पुलिस को एंचोड़ा कंबोह में नकली और मिलावटी डीजल विक्री किए जाने की खबर मिली थी।


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आपूर्ति विभाग को खबर दी। आपूर्ति विभाग की टीम पहुंची और देखा के पेटी डीलर के यहां पर मिलावटी डीजल है। कुछ मात्रा नकली डीजल की भी हो सकती है। डीजल के भरे और खाली ड्रमों को कब्जे में लिया गया। एरिया राशनिंग अफसर अश्वनी मिश्रा ने बताया कि 11 ड्रमों में करीब 2000 लीटर डीजल था।
विज्ञापन



जिसमें 1600 लीटर डीजल में मिट्टी का तेल मिलाए जाने का अंदेशा है, जबकि 400 लीटर के करीब ऐसा डीजल मिला है जिसके नकली होने का अंदेशा है। इसे किसी साल्वेंट आदि से तैयार किए जाने का अंदेशा है। इस मामले में हकीकत तभी साफ होगी जब परीक्षण रिपोर्ट सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि मिलावटी डीजल का कारोबार पेटी डीलर ने अपनी परचून की दुकान से संचालित कर रखा था। नमूने भरने के बाद उसे सील किया गया है। असमोली के थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed