फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mistake worth Rs 12 crore found in Sambhal's Mentha firm

Sambhal News: संभल की मेंथा फर्म में 12 करोड़ की मिली गड़बड़ी

Sat, 11 May 2024 01:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 11 May 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Mistake worth Rs 12 crore found in Sambhal's Mentha firm
संभल। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने संभल के मोहल्ला ठेर स्थित संचालित पैराडाइज केमिकल्स फर्म में बोगस खरीद का मामला पकड़ा है। शुरूआती जांच में 12 करोड़ की बोगस फर्म से खरीद पकड़ में आई है। आईटीसी क्लेम करने पर फर्म विभाग की नजर में आई और इसी क्रम में टीम ने बृहस्पतिवार को छापामार कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के अपर आयुक्त एसआईबी आरए सेठ ने के बताया कि एसआईबी की टीम बृहस्पतिवार को फर्म पर छानबीन करने के लिए पहुंची थी। मौके पर मेंथॉल बरामद हुआ। दस्तावेज की छानबीन में 12 करोड़ की बोगस खरीद का मामला पकड़ा गया है। फर्म से 1.20 करोड़ का कर जमा कराया जाएगा। करीब 60 लाख रुपये का माल सील कर दिया है। जिसका 24 प्रतिशत जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। फर्म स्वामी को नोटिस भी दे दिया गया है। अपर आयुक्त ने बताया कि फर्म की विस्तृत जांच की जा रही है। आगे जो भी मामला पकड़ में आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फर्म के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले भी पकड़ी गईं हैं बोगस फर्में



संभल में कई मेंथा फर्म में बोगस खरीद का मामला पकड़ा गया है। इसके अलावा एक लकड़ी और एग्रीकल्चर फर्म में भी बोगस फर्म से खरीद की गई थी। कर चोरी करने के लिए यह खेल चल रहा है। पिछले छह महीने में लगातार मामले पकड़ में आ रहे हैं। जबकि इस तरह का खेल लंबे समय से चल रहा है। लाखों रुपये की कर चोरी हो रही है। एसआईबी की कार्रवाई के चलते तमाम बोगस फर्म से खरीद करने वाले लोगों में खलबली मच जाती है लेकिन बाद में यह फिर अवैध काम शुरू हो जाता है। जानकारों का कहना है कि संभल में बोगस फर्म से बड़े स्तर पर माल की खरीद फरोख्त कर कर चोरी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होती है बोगस फर्म

बोगस वह फर्म होती है जो अस्तित्व में नहीं होती है। इसके बाद भी खरीद फरोख्त की जाती है। इससे जीएसटी चोरी कर ली जाती है। ऐसी फर्माें से खरीद-फरोख्त पर राज्यकर विभाग की नजर है। आईटीसी क्लेम करने पर कार्रवाई की जद में आ रहे हैं। इससे ही कर चोरी के मामले पकड़ में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed