फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Missing woman's body found

लापता महिला का शव मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found
असमोली थाना क्षेत्र गांव गुमसानी निवासी बुजुर्ग महिला का आरिल नदी किनारे शव मिला है। महिला शनिवार की देर रात से लापता थीं। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव गुमसानी निवासी कृष्णावती (62) पत्नी दयानंद शनिवार की रात घर से अचानक कहीं चली गई थीं। परिजनों ने रविवार को काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे आरिल नदी के नजदीक से गुजरे ग्रामीणों ने शव देखा तो पीड़ित परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह शनिवार की रात किसी समय आरिल नदी में भरे पानी तक पहुंच गईं और डूबने से मौत हो गई। असमोली थाना प्रभारी विद्युत गोयल का कहना है कि हमें कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed