{"_id":"61c2346ecb6d4f13b81716d6","slug":"missing-road-in-the-tussle-of-two-departments-chandausi-news-mbd4134537122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विभाग की खींचतान में ‘लापता’ हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विभाग की खींचतान में ‘लापता’ हुई सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। मौलागढ़ से संभल गेट पुलिस चौकी की सड़क को लेकर आवास विकास परिषद और पालिका में खींचतान चल रही है। छह साल पहले पालिका की स्थापना निधि से आवास विकास परिषद ने इसका निर्माण कराया था, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि यह सड़क आवास विकास परिषद के अधीन है अथवा पालिका के। 13 अक्तूबर को मिले डीएम के पत्र के जवाब में ईओ ने सड़क पालिका के अधीन होने से इनकार किया।
चंदौसी में बहजोई और संभल की ओर से आने वाले लोगों के लिए शहर का पहला मुख्य प्रवेश मार्ग मौलागढ़ की पुलिया ही है। आंगुतक मौलागढ़ की पुलिया से संभल गेट पुलिस चौकी होते हुए पालिका की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। करीब 500 मीटर का यह मार्ग ग्राम पंचायत मौलागढ़ में आता है। इस मार्ग पर सुबह से शाम तक कार, बड़े वाहन, बाइक, साइकिल, पैदल आदि करीब 12 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है।
पूर्व में स्थानीय लोगों व सभासदों की मांग पर और तत्कालीन मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण की मीटिंग में स्वीकृति मिलने पर वर्ष 2015 में आवास विकास ने इस मार्ग की मरम्मत 76.30 लाख रुपये की लागत से कराई थी। यह निधि नगर पालिका की अवस्थापना( दो प्रतिशत स्टांप शुल्क) की थी, तब से इस मार्ग की न तो मरम्मत हुई और न ही दोबारा से निर्माण हुआ है। आवास विकास प्राधिकरण इस मार्ग को पालिका के हैंडओवर करने की बात कहता है, तो वहीं पालिका इसे ग्राम पंचायत का हिस्सा बताकर टाल देता है। विभागीय खींचतान में स्थानीय नागरिकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। जिला प्रशासन भी अभी यह तय नहीं कर पाया है कि यह मार्ग किसका है।
विज्ञापन
पत्राचार हुए, डीएम भी 13 अक्तूबर को लिखा पत्र
राज्यमंत्री गुलाब देवी ने डीएम को पत्र लिखकर मौलागढ़ की पुलिया से गोशाला तक सीसी रोड पीडब्ल्यूडी से बनवाने के लिए कहा गया था। इस पर डीएम संजीव रंजन की ओर से 13 अक्तूबर 2021 को ईओ चंदौसी को पत्र भेजा गया था। एक सप्ताह में इस मार्ग की मरम्मत कर पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की बात कही थी, ताकि पीडब्ल्यूडी से सीसी निर्माण कराया जा सके। ईओ ने इस मामले में डीएम को पत्र भेजकर यह मौलागढ़ ग्राम पंचायत में होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया।
पालिका ने बनाया नाला, सड़क से इनकार
मौलागढ़ की पुलिया से गोशाला रोड पर संभल गेट पुलिस चौकी तक नगर पालिका ने एक वर्ष पहले अपनी साइड में पानी की निकासी के लिए नाला बनवाया था। हैरानी की बात यह है कि पानी की निकासी के लिए छोटा नाला तो बनवा दिया, लेकिन सड़क बनाने से पालिका इनकार कर रही है।
डीएम का पत्र मिला था। मौलागढ़ की पुलिया से संभल गेट पुलिस चौकी तक का हिस्सा मौलागढ़ ग्राम पंचायत में आता है। आवास विकास परिषद ने मार्ग पालिका के हस्तांतरित नहीं किया है। इस कारण पालिका इसका न तो निर्माण करा सकती है और न ही मरम्मत। इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है।
राजकुमार, ईओ नगर पालिका चंदौसी
मेरे द्वारा राज्यमंत्री के पत्र का संज्ञान लेकर ईओ को पत्र भेजा गया था। उसके जवाब की जानकारी कर आगे की कार्रवाई की कराई जाएगी। यह मार्ग जिस भी विभाग के अधीन होगा, संज्ञान लेकर उसका निर्माण कराया जाएगा, ताकि आमजन की परेशानी न हो।
संजीव रंजन, डीएम संभल