फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Missing child's body found for three days, suspected of murder

तीन दिन से लापता बालक का शव मिला, हत्या का अंदेशा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Missing child's body found for three days, suspected of murder
संभल। कोतवाली क्षेत्र के सहरिया अब्दालनगर में तीन दिन पहले घर से लापता हुए छह वर्षीय बालक का शव मक्का के खेत में निर्वस्त्र हालत में मिला है। शव को जंगली जानवरों द्वारा भी नोंचा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना किया है। पीड़ित परिवार से जानकारी ली है। दो टीमें छानबीन के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सहरिया अब्दालनगर निवासी गफ्फार के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। गफ्फार राजस्थान राज्य में रहकर मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। माता-पिता समेत दस सदस्यों के इस परिवार में जुनैद (06) सबसे छोटा था। मंगलवार की शाम जुनैद घर के बाहर खेल रहा था। खेल-खेल में जुनैद लापता हो गया। देरशाम तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास तलाश की गई और रिश्तेदारी में तलाशा। कहीं पता न चला तो बुधवार को कोतवाली संभल पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने भी गांव पहुंचकर जुनैद को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह में पड़ोस गांव शहबाजपुर सूरा नगला के बाहर मक्का के खेत में जुनैद का निर्वस्त्र हालत में शव मिला। शव को जंगली जानवरों द्वारा नोंचा गया है। मौके पर जुनैद के परिजन पहुंचे। शव को देखते ही कोहराम मच गया। ग्रामीण बालक की हत्या किया जाना मान रहे हैं। पुलिस जंगली जानवरों के हमले में जान जाना मानकर चल रही है। हालांकि जांच के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

---
गले में फंसी मिली शर्ट, चप्पल और पेंट मौके पर नहीं मिले
संभल। जुनैद की हत्या होना इसलिए ग्रामीण मान रहे हैं क्योंकि शर्ट गले में फंसी हुई मिली है। पेंट और चप्पल मौके पर नहीं मिले। यदि जंगली जानवरों ने निशाना बनाया होता तो शर्ट गले में कैसे फंस सकती थी। पेंट और चप्पल आसपास भी नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि बालक की हत्या की गई है। भले बाद में जानवरों ने नोंच लिया हो। वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है जिससे हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
शव को जानवरों द्वारा नोंचा गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दो टीमों को जांच पड़ताल के लिए लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण साफ हो जाएगा।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed