{"_id":"5ebd8f938ebc3e902626fbde","slug":"misbehave-with-teenager-sambhal-news-mbd349220087","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ छेड़खानी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ छेड़खानी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगा। जिसको ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और मारपीट की। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बुधवार को शाम छह बजे करीब एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपनी पशुशाला से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव का युवक बाइक पर सवार होकर आया और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें की। किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के ग्रामीण आ गए। आरोपी ने लोगों को आता देखा तो भागने लगा। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और आक्रोश जाहिर करते हुए जमकर पीटा। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस आरोपी को थाने ले गई जहां रिपोर्ट दर्ज की गई है। रजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि खुजाऊ उर्फ ओमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।