फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   minister will do shramdan in soti river

सोत नदी के लिए श्रमदान करेंगे मंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
minister will do shramdan in soti river
संभल। उत्तर प्रदेश सरकार में दुग्ध विकास पशुधन और मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण ने संभल जिले की तर्ज पर बदायूं जिले सोत की खुदाई कराएंगे। इसके लिए प्रभारी मंत्री होने के नाते वह बदायूं के जिला प्रशासन से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि सोत नदी की खुदाई जिस तरह से संभल जिले में हुई है तकरीबन उसी तर्ज पर उन्होंने शाहजहांपुर जिले में गोमती नदी की खुदाई कराई थी। तब वह शाहजहांपुर जिले के प्रभारी मंत्री हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि नदियों को पुनर्जीवित करना जरूरी है। इस मंशा से उन्होंने शाहजहांपुर जिले में सरकारी धन खर्च किए बगैर गोमती नदी की खुदाई कराई है। वह अपना शाहजहांपुर का अनुभव बदायूं के जिलाधिकारी को बताएंगे। साथ ही उनसे सोत नदी को पुनर्जीवित कराने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन

अगर प्रशासनिक प्रयासों से जेसीबी मशीन मालिकों और ट्रैक्टर ट्राली मालिकों ने अपना सहयोग दे दिया तो सोत नदी का बाकी बचा हिस्सा खुदाई करा देना कोई कठिन कार्य नहीं है। उन्होंने सोत नदी की खुदाई में लगे संभल के जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव के प्रयासों को सराहनीय माना। साथ ही कहा कि नदी पुनर्जीवित करने का मतलब यह है कि पर्यावरण का संतुलन बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार नदी जीवित हो जाती है तो किसानों को सिंचाईं के लिए पानी मिल जाता है और जमीन के जलस्तर में भी सुधार आने लगता है। इसलिए जो काम संभल में हुआ है उसे वह बदायूं में भी कराने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि बदायूं जिले में नहरों का कोई नेटवर्क नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सोत नदी का कुछ हिस्सा संभल जिले की चंदौसी तहसील में खुदाई से रह गया है। अमर उजाला की सोत नदी मुहिम में वह भागीदार बनेंगे।

नदी की खुदाई के लिए लोगों को प्रेरित करने और जन सहयोग जुटाने के लिए कुछ देर श्रमदान भी करेंगे। इसके लिए वह निकट भविष्य में संभल जिले का दौरा करेंगे। संभल जिले से किसान नेता करतार सिंह ने मंगलवार को दोपहर कैबिनेट मंत्री से बदायूं में मुलाकात की। उनसे सोत नदी को पुनर्जीवित कराने की मांग की। करतार सिंह के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed