फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Minister of State wrote to Nitin Gadkari for construction of highway

परिवहन मंत्री जी, हाईवे के अधूरे मानकों की जांच कराकर विकसित कराएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Minister of State wrote to Nitin Gadkari for construction of highway
चंदौसी। मुरादाबाद- आगरा हाईवे के अधूरे मानकों के चलते हो रहे हादसों के मामले राज्यमंत्री गुलाब देवी ने संज्ञान ले लिया है। उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में हाईव के अधूरे मानकों की जांच कराने और उन्हें विकसित कराने की बात कही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद- आगरा मार्ग को करीब दो दशक पहले नेशनल हाईवे की स्वीकृति मिली थी। कार्यदायी संस्था और एनएचएआई ने मानकों को दरकिनार करते हुए सड़क की साइड में बिछे खड़ंजे के ऊपर तारकोल बिछाकर चौड़ीकरण कर दिया तथा हाईवे बना दिया था। बीच में डिवाइडर तक नहीं बनाया था। पिछले दो माह में तीन बड़े हादसों में 28 लोगों की मौत होने और 49 लोगों के घायल हो चुके हैं। हाईवे निर्माण में की गई मानकों की अनदेखी सामने आने पर राज्यमंत्री गुलाब देेवी ने भी इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में बताया कि मुरादाबाद- आगरा मार्ग को हाईवे के मानकों के विपरीत विकसित किया गया है। जिसके कारण हाईवे के किनारे स्थित निवासियों, तथा हाईवे से गुजरने वाले वाहलों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के बीच में डिवाइडर नहीं है, दोनों ओर फेसिंग नहीं है, कई सारे स्पीड ब्रेकर हैं जिस कारण विगत कई माह में बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें लगभग 40 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है तथा लगभग 80 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

चिट्ठी में घटनाओं का हवाला देते हुए और समाचार पत्र की कटिंग संलग्न करते हुए मुरादाबाद- आगरा हाईवे की जांच कराकर राष्ट्रीय राजमार्ग के मानकों के अनुसार विकसित कराने के आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भी ले चुके हाईवे का संज्ञान
मुरादाबाद- आगरा हाईवे पर अधूरे मानकों के चलते हो रहे हादसों के मामले का संभल के डीएम संजीव रंजन ने भी संज्ञान लिया है। इस मामले में एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता की है। उन्होंने इस हाईवे की रिपोर्ट तैयार करा ली है तथा जिससे शासन को भेजा जाएगा।

मेरा स्वयं भी मुरादाबाद आना जाना रहता है। हाईवे पर बीच में डिवाइडर न होने से हादसे का खतरा रहता है। हाईवे पर न तो बीच में डिवाइडर हैं और न ही अन्य मानक पूरे हैं। बीच डिवाइडर बनवाने व अन्य मानकों को पूरा कराने के लिए मैंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चिट्ठी को भेजी है। जल्द से जल्द मानक के साथ हाईवे को विकसित कराने का प्रयास करूंगी।
गुलाब देवी, राज्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed