फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Minister Dharampal Singh said in Sambhal that cow is mother of our nation

'गाय हमारी राष्ट्र माता': पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- गो मूत्र में गंगा और गोबर में होता लक्ष्मी का वास

Thu, 09 Feb 2023 08:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Feb 2023 08:19 PM IST
सार

संभल में कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय हमारी राष्ट्र माता और भाग्य विधाता है। साथ ही कहा कि गाय के मूत्र में मां गंगा बसती हैं और गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। काऊ डे मनाने का निर्णय बेहद ही सराहनीय है।

विज्ञापन
Minister Dharampal Singh said in Sambhal that cow is mother of our nation
मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल पहुंचे प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय के मूत्र में मां गंगा बसती हैं और गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। आगे कहा है कि राष्ट्र की माता ओर भाग्य विधाता ही गाय है। जो लोग गाय को पालते हैं उनके पास धन संपदा होती है। 

विज्ञापन

गुरुवार को पशुधन मंत्री ने संभल के गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। इसमें मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल किया गया कि काऊ डे 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन मनाया जाएगा। इस पर क्या राय है। पशुधन मंत्री ने कहा कि गाय के मूत्र में मां गंगा बसती हैं और गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। काऊ डे मनाने का निर्णय बेहद ही सराहनीय है। 14 फरवरी को गाय जहां मिले उसको प्रणाम किया जाए और कुछ न कुछ खिलाया जाए। जिससे गाय की सेवा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा कि आने वाले समय में गाय का गोबर दो रुपये प्रति किलोग्राम खरीदने की तैयारी है। गो-पालन के लिए योजना सरकार चला रही है। कांग्रेस पर निशाना लगाते हुए पशुधन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की बी पार्टी (यानि दूसरी पार्टी) है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं। तभी अंग्रेजों का राज खत्म होगा। इसलिए अब कांग्रेस भाजपा की सरकार पर आरोप लगाती है। जबकि भाजपा सरकार देश और जनता के हित में काम कर रही है।

विज्ञापन

किसानों के हित में काफी काम किया जा रहा है। मोटे अनाज को लेकर भी प्रधानमंत्री चर्चा कर चुके हैं। एक हेक्टेयर बाजरे की फसल पर दस हजार का अनुदान मिल रहा है। वक्फ संपत्तियों पर कब्जे हो रहे हैं इस सवाल पर पशुधन मंत्री ने कहा कि जहां कब्जे हैं उनको खाली कराने के लिए नोटिस दिए जाएंगे और कब्जे नहीं हटाए तो बुल्डोजर चलाया जाएगा। वक्फ संपत्ति पर कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed