फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Milk tanker crushes car, one dead, three injured

Sambhal News: दूध के टैंकर ने कार को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

Thu, 11 Jan 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 11 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Milk tanker crushes car, one dead, three injured
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-बहजोई मार्ग पर बुधवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे सरायतरीन में बेकाबू दूध के टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सरायतरीन के मोहल्ला पीलाखदाना निवासी समीर (30) पुत्र रहीस की मौत हो गई। जबकि मोहल्ले के ही अनस, मुन्ना और रेयान घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार युवक संभल से सरायतरीन के लिए अपने घर जा रहे थे। जैसे ही संभल-बहजोई मार्ग पर सरायतरीन तिराहे के नजदीक पहुंचे इसी दौरान बहजोई की ओर से आए दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल होने पर आसपास के लोगों ने घायलों को संभल के निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां समीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन घायलाें की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि समीर दोस्तों के साथ घूमने निकला था। घर लौटते समय हादसा हुआ है। परिजन शव को लेकर घर चले गए। वहीं दूसरी ओर हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई है। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। दूध के टैंकर के चालक को पकड़ लिया है। टैंकर भी कब्जे में लिया गया है। पीड़ित परिजनों से पोस्टमार्टम कराने की बात की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed