{"_id":"62fe8cf71fe6c328f171dad6","slug":"mid-day-meal-should-be-served-only-after-checking-dm-chandausi-news-mbd4381927163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक करने के बाद ही परोसा जाए मिड-डे मील : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक करने के बाद ही परोसा जाए मिड-डे मील : डीएम
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में रोजाना पहले चेक करने के बाद छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील परोसा जाए। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग व कस्तूरबा विद्यालयों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
बृहस्पतिवार को देर शाम तक चली बैठक में डीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी होने तक मिड-डे मील का सैंपल सुरक्षित रखा जाए जिससे कि चेकिंग के दौरान छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं व उनके माता-पिता का आधार कार्ड बनवाकर स्कूल भेजा जाए जिससे कि समय रहते उन्हें डीबीटी का लाभ मिल सके। डीएम मनीष बंसल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में क्रिटिकल गैप्स के माध्यम से निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर अपने-अपने प्रस्ताव जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दफ्तर में उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों को फर्जी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस बीच सीडीओ कमलेश सचान, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद, बीएसए चंद्रशेखर, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीएसटीओ रत्नेश कुमार आदि रहे।
ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य पूरे न होने पर छह बीईओ को नोटिस
बहजोई। बैठक के दौरान ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य पूर्ण न होने पर डीएम मनीष बंसल ने नाराजगी जाहिर करते हुए विकासखंड बनियाखेड़ा, संभल, रजपुरा, असमोली, जुनावई व गुन्नौर के खंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं डीएम ने डीपीआरओ व सभी बीईओ को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी सरकारी स्कूलों को संतृप्त किए जाने की बात कही।