{"_id":"661844946942b4405a01c764","slug":"message-of-brotherhood-on-eid-people-forgot-their-grudges-and-hugged-each-other-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-109580-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ईद पर भाईचारे का पैगाम, गिले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ईद पर भाईचारे का पैगाम, गिले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले लगे लोग
विज्ञापन
संभल। ईद पर ईदगाहों और मस्जिदों में बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश में अमन, खुशहाली की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले लगे और ईद की मुबारकबाद पेश की। संभल में ईदगाह पर मौलाना सुलेमान अशरफ ने सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद पेश की। जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। दूसरी ओर, असमोली क्षेत्र में ईदुल फितर का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में शानोशौकत के साथ मनाया गया। मस्जिद और विभिन्न ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई।
सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। नमाज के दौरान ईदगाहों और मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी असमोली संतोष कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। ओबरी गांव की ईदगाह में सुबह आठ बजे सैय्यद रिजवान मियां ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई। जबकि शहबाजपुर कलां गांव स्थित ईदगाह में कारी शराफत हुसैन ने नमाज पढाई। गांव मुबारकपुर बंद में बिलाल मस्जिद में मौलाना सुहेल अहमद ने, ईदगाह में मौलाना नसीम अहमद ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई।
मंसूरपुर माफी और राजा गालिबपुर की संयुक्त ईदगाह में नजाकत हुसैन ने, गांव अहरौला माफी की नूरानी मस्जिद में ईदुल फितर की नमाज मौलाना आदिल रजा ने, मनोटा गांव की ईदगाह मे मौलाना तलखीस अहमद ने निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा कराई। वहीं, सिरसी में भी अकीदत और एहतराम के साथ ईद मनाई गई। ईदगाह मोहल्ला गर्बी पर प्रोफेसर मौलाना बिशारत हुसैन ने ईद की नमाज अदा कराई। जबकि सुन्नी जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद नूरी, सुन्नी ईदगाह बिलारी रोड पर कारी रिजवान, मस्जिद काबा ए सानी में मौलाना काजी हुसैन रजा, नूरानी मस्जिद में कारी इरफान, मोहम्मदी मस्जिद, मस्जिद बंगाली साहब, मोती मस्जिद में कारी अब्दुल शकूर, मेराज मस्जिद में हाफिज कामिल, मस्जिद बुद्ध बाजार में कारी मुशर्रफ ने नमाज अदा कराई।