फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mentha firm operator dies in accident

Sambhal News: मेंथा फर्म के ऑपरेटर की हादसे में मौत

Thu, 28 Nov 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 28 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mentha firm operator dies in accident
बनियाठेर (संभल)। बहजोई रोड पर सिम्स कॉलेज के सामने मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंदौसी स्थित हिंदुस्तान मिंट में ऑपेरटर के पद पर तैनात कानपुर निवासी विजय कुमार (36) की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कानपुर के लक्ष्मीबाई नगर बिट्ठूर निवासी विजय कुमार ढाई साल से चंदौसी स्थित हिंदुस्तान मिंट में ऑपरेटर पद पर कार्यरत था। मंगलवार की रात विजय कुमार देर रात बबराला से लौट रहा था, इसी दौरान बहजोई रोड पर सिम्स कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन चालक उसकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे एंबुलेंस की मदद से चंदौसी सीएचसी लेकर पहुंची। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुरादाबाद में ही उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। उसका मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed