{"_id":"603fef6c8ebc3ec967512186","slug":"member-of-state-women-s-commission-listened-to-complaints-sambhal-news-mbd381670122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की फरियाद सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की फरियाद सुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नई तहसील सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला जन सुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ। इस चौपाल की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने की।
बुधवार को आयोजित इस जन सुनवाई एवं जागरूकता चौपाल में कुल नौ शिकायतें पहुंचीं। इसमें दो शिकायतें राशन कार्ड को लेकर की गईं। महिला आयोग की सदस्य ने जिला पूर्ति अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए। एक शिकायत जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की पहुंची। तहसीलदार को निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। फरहत जहां ने शिक्षा मित्र की नौकरी और रुपये दिलाने की मांग की। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निस्तारण के निर्देश किए गए हैं।
इसके अलावा मकान पर कब्जा करने, श्रमिक कार्ड बनाने और रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत महिला का मानदेय नहीं मिलने की शिकायत पहुंची। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल समाधान किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम, एंटी रोमियो प्रभारी निरीक्षक अंजू भदौरिया आदि मौजूद रहे।