{"_id":"57cf17fe4f1c1b6474317259","slug":"mela-ganesh-chauth-men-swang-k-manchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश मेला - स्वांग ने लगाया मनोरंजन का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश मेला - स्वांग ने लगाया मनोरंजन का तड़का
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
मेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेले में हर साल देर रात तक सांस्कृतिक आयोजन की धूम रहती है। देर रात तक चलने वाले आयोजनों के पीछे की मंशा बेहद पुरानी और रणनीति का हिस्सा है। दूर दराज और खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मेलार्थियों को मेले देखने के बाद घर वापसी के लिए कोई साधन नहीं होता था। ऐसे में देर रात तक मेले देखने के बाद हुई थकान के लिए विश्राम और ठहरने के लिए स्थान की आवश्यकता होती थी।
मेले के आयोजकों ने रात गुजारने के लिए बड़े से पंडाल में प्रतिदिन स्वांग का आयोजन शुरू किया। स्वांग के जरिए देर रात तक ठहरने या रात गुजारने वाले मेलार्थियों के लिए स्वांग का आयोजन खूब भाता है। हंसी ठिठोली के स ाथ साथ विश्राम की भी व्यवस्था हो जाती है।
मंगलवार को भी मेलार्थियों ने देर रात तक स्वांग का आनंद लिया। स्वांग करने वाले पूरन बताते हैं कि अब पारंपरिक आयोजनों में बेहद कमी आई है। प्राचीन विधा के चाहने वाले अब भी हैं लेकिन पहले के मुताबिक इनकी संख्या तेजी से घटी है।
विज्ञापन
विघ्नहर्ता के रंग में रंगी नजर आई चंदौसी
चंदौसी (ब्यूरो)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध गणेशोत्सव के दौरान मंगलवार को महाप्रभु गणेश के रंग रंगी नजर आई।
भगवान श्री गणेश की पूजा के लिए भक्तों ने अपने अपने घरों में स्थापना की है। नगर में कई जगह विशाल पंडाल लगाए गए हैं। सुभाष रोड स्थित पंडाल में मंगलवार को धूमधाम से गणपति के पंडाल में भजन कीर्तन हुआ। भक्तों ने भगवान की महिमा का गुणगान किया।
हाथीखाना मोहल्ले के राधा गोविंद मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई है। इस मौके पर सुबह शाम पूजन और आरती की जा रही है। ब्रह्मबाजार के पास भी भक्तों ने गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। इसमें भक्तों का उत्साह नजर आ रहा है।
बिसौली गेट, स्टेशन रोड, मुंसिफ मार्ग, बहजोई रोड पर भी कई पंडालों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई है। दिन भर श्रद्घालु भजन कीर्तन में जुटे हुए हैं। भगवान गणपति का विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद भक्तों सुंदर भजनों की प्रस्तुति से माहौल गणेशमय कर दिया। शहर गणपति के रंग में रंगा नजर आया। उधर नगर से सटे गांवों में भी श्रद्धालुओं ने इस बार गणेश प्रतिमा की स्थापना की है।
अध्यात्मिक नाट्यशाला का शुभारंभ
चंदौसी (ब्यूरो)। गणेश मेले मेें प्रजापिता ब्रहमकुमारी की अध्यात्मिक नाटक शाला का शुभारंभ किया गया। नाटयशाला के माध्यम से लोगो को अमूल्य धरोहरों के माध्यम से अवगत कराना है। गणेश मंदिर के निकट मौर्य धर्मशाला में मंगलवार को प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा चंदौसी के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू द्वारा अध्यात्मिक नाटकशाला को शुभांरभ ब्रहमा कुमार व ब्रहम कुमारियों द्वारा किया गया।
सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रहमाकुमारी अलका ने बताया कि अब समय आ गया है कि हम सबको अध्यात्म की ओर अग्रसर होना चाहिए। इस आध्यात्मिक नाटकशाला का उद्देश्य जन साधारण को अपनी अमूल्य धरोहरों व भारतीय संस्कृति से जोडना, नैतिक मूल्यों को अपने कर्मो में लाना, आत्म दर्शन, परमात्मा दर्शन, सृष्टि चक्र दर्शन कराना व व्यसनों से मुक्त कराना है। इस मौके पर निर्दोष, गरिमा, सारिका, रश्मि, धारा, विमलेश आदि ब्रहम कुमारी, ब्रहम कुमार जयकिशन, अजय, रोहित, देशराज, रमेश, नवीन, आदि शामिल रहे।