फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Meeting with the EO of the Municipality regarding the preparations for the Yoga Festival

योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर पालिका के ईओ के साथ की बैठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Meeting with the EO of the Municipality regarding the preparations for the Yoga Festival
संभल। नगर पालिका के मैदान में योग महोत्सव मनाने के लिए हिंदू जागृति मंच के सदस्य नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिले और आयोजन की पूरी रूपरेखा तैयार की। अधिशासी अधिकारी ने मैदान में टेंट, साउंड की व्यवस्था, सीढ़ियां, मंच पर रंग रोगन कराने, मरम्मत करने व मैदान का समतलीकरण करने के लिए आदेश दिए।
विज्ञापन

रविवार को हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह के साथ बैठक की। अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन के अधिकारियों व नगरपालिका के प्रशासक के निर्देशन में 14 से 21 जून तक 8 दिन योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बताया कि इस कार्यक्रम में सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाएं, सरकारी विभाग, उनका स्टाफ, जनप्रतिनिधि व सभी जनमानस को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। अजय गुप्ता सर्राफ ने कहा कि मंच समेत सभी सामाजिक संस्थाएं मिलजुल कर पत्रक वितरण कर नगरपालिका के मैदान में योग महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। इस दौरान विष्णु कुमार, सुभाष चंद्र मोगिया, सुबोध कुमार गुप्ता, सीमा आर्या, अमित कुमार शुक्ला, राजेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अरुण कुमार अग्रवाल व संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed