फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Medical personnel protest against transfer policy

Sambhal News: स्थानांतरण नीति के विरोध में चिकित्सा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Medical personnel protest against transfer policy
चंदौसी। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रांतीय आह्वान पर स्थानांतरण नीति के विरोध में सीएचसी चंदौसी में विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को चिकित्सा कर्मी सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने स्थानांतरण नीति को बदलवाने की मांग की है। सीएचसी में विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिला चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने बाद बिना पद के एक तरफा कार्यमुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवर्तित जिला अस्पतालों से पद सहित कार्यमुक्त करते हुए नये तैनाती स्थल से अवगत नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में कार्यमुक्त के बाद कर्मचारी नवीन तैनाती लेने के लिए कहा जाए। ऐसे में छह माह से अधिक का समय निदेशालय का चक्कर काटने में लग जाएंगे। इस दौरान न तो सैलरी मिलेगी और जनहित के कार्य भी प्रभावित होंगे। पिछले वर्ष स्थानांतरण में विभाग की लापरवाही के कारण दंपती नीति, विकलांग, गंभीर बीमारी, मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारी के स्थानांतरण नीति के विपरीत किए गए।
विज्ञापन

वह अभी तक निरस्त नहीं हुए हैं। पदाधिकारियों का स्थानांतरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 24 जून से सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार रहेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ्. हेमेश नाथ, हेमा पाठक, एम पी सिंह, महेश चंद्र, शिवराज, संजय मौर्य,मोहन पाठक, अजयपाल सिंह, गिर्राज, आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed