{"_id":"6a1df008d2d335c3f50f0b5c","slug":"medical-officer-from-badaun-injured-in-road-accident-on-ganga-expressway-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-136087-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बदायूं के चिकित्साधिकारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बदायूं के चिकित्साधिकारी घायल
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद की झपकी लगने से कार बैरीकेडिंग से टकरा गई। इससे कार सवार बदायूं में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. हाकिम सिंह समेत चालक अर्जुन सिंह घायल हो गए। वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल चिकित्साधिकारी को गंगा एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल चिकित्साधिकारी को रेफर कर दिया गया। हादसा सुबह तड़के करीब सवा चार बजे गांव किसौली के निकट हुआ।
चालक के मुताबिक, चिकित्साधिकारी स्याना से बदायूं के लिए जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर रास्ते में किसौली के निकट हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
चालक के मुताबिक, चिकित्साधिकारी स्याना से बदायूं के लिए जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर रास्ते में किसौली के निकट हादसा हो गया। संवाद