फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MD inspected and understood the reality of the electricity bill relief scheme.

Sambhal News: एमडी ने निरीक्षण कर बिजली बिल राहत योजना की हकीकत समझी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
MD inspected and understood the reality of the electricity bill relief scheme.
संभल। प्रबंध निदेशक मेरठ ने संभल डिविजन क्षेत्र के अंतर्गत तहसील उपकेंद्र में बिजली बिल राहत योजना-2025-26 के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर, योजना के लाभों एवं उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

बेगम सराय मोहल्ले के निवासी नूर रज़ा चौधरी ने बताया कि उन्हें बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत 25 प्रतिशत की छूट और ब्याज में पूरी छूट मिली है। इस पर उन्हें सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने, वित्तीय राहत प्राप्त करने और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ लेने की दिशा में कैंपों का आयोजन महत्वपूर्ण कदम साबित हा रहा है। योजना में प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को योजना का लाभ पाने के लिए, कैंपों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, जिससे कि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराकर लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

इसके बाद एक्सईएन विद्युत के कार्यालय का निरीक्षण कर, कार्य प्रणाली एवं उपभोक्ता सेवा की समीक्षा की। निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। अधीक्षण अभियंता विकास भटनागर ने बताया कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त में अप्रत्याशित कमी आई है। राजस्व वसूली कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया, सोनम सिंह, एक्सईएन नवीन गौतम, जेपी वार्ष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed