स्कंद माता की अर्चना को मंदिरों में उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हल्लू सराय स्थित चामुंडा मंदिर, घुंघावली व हयातनगर स्थित चामुंडा मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। दिनभर भजन कीर्तन चलता है। महिलाओं ने देवी मां के भजन प्रस्तुत किए। शिव गोरख मंदिर समिति द्वारा आयोजित यज्ञ में ऋषिपाल, गीता देवी ने दस हजार आठ सौ आहुतियां दी।
पंडित राधेश्याम श्रीमाली ने कहा कि स्कंद माता कृपा से ही ध्वनि अक्षर वाक्य बनकर जीभ के माध्यम से भाषा का रूप धारण कर बाहर आते हैं। यज्ञ में पप्पू कुमार, विकास बाबू, शिवम कुमार, रितिक मोहन, अश्वनि, आनंद कुमार, ज्वालेश श्रीमाली, विनीत आदि रहे। सिंहपुरसानी के मंदिरों में भीड़ रही। फत्तेपुरभाऊ के प्रकटेश्वर मंदिर में शाम को आरती हुई। कैलादेवी मंदिर में भक्तों ने मन्नते मांगी।
चंदौसी में नवरात्र के उपलक्ष में रामबाग धाम पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कीर्ति जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को मंदिर परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में करीब दो सौ प्रतिभागियों ने मां सिद्धिदात्री के नाम की मेहंदी लगाकर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को लेकर युवतियां खासी उत्साहित दिखाई दे रही थी।
सभी ने हाथों पर विभिन्न प्रकार की आकृतियों की मेहंदी लगाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में कीर्ति जैन ने प्रथम, काजल वार्ष्णेय ने द्वितीय तथा स्वाति रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को चित्रकला सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंकित वार्ष्णेय, रघुनंदन वार्ष्णेय, राजहंस, सुशील वार्ष्णेय, राजन वार्ष्णेय, डा. सौरभ वार्ष्णेय, अनुज कुमार, कन्हैयालाल, पारस, शिवम, रितिक, पीयूष, राहुल भास्कर, हिमांशु, यश, हरगोविंद ने सहयोग किया।