{"_id":"57c8826c4f1c1b5a212cb997","slug":"masoom-lapta","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मिनट नजर हटी और लापता हो गया मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस मिनट नजर हटी और लापता हो गया मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोर शराबा हुआ, ग्रामीणों ने तलाश की लेकिन बरसात के कारण अधिक दूर तक तलाश नहीं हो सकी। गुरुवार को भी दिनभर तलाश जारी रही। एक खेत में जंगली पशुओं के पंजों के निशान मिलने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों को शक है कि मासूम को भेड़िया उठा ले गया है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव निवासी रामबाबू शर्मा के पांच बेटे और दो बेटियां पहले से ही हैं, दो माह पहले छठा बेटा पैदा हुआ था। बताते हैं कि दो माह के प्रेम कुमार की मां अपने पति व अन्य बच्चो को खाना खिलाने लगी। सिर्फ दस मिनट ही मासूम से नजर हटी। फिर जाकर देखा तो मासूम चारपाई पर नहीं था। घर में तलाश किया लेकिन नहीं मिला। शोर शराबा किया, ग्रामीण आए। खेत खलिहानों में तलाश शुरू हुई लेकिन बरसात तेज हो जाने के कारण तलाश रोकनी पड़ी।
गुरुवार को सुबह तड़के ही ग्रामीणों ने खेत खलिहानों में तलाश शुरू की। अच्छे मियां के खेत में जंगली पशुओं के पंजे देखे गए। इससे ग्रामीणों में इस बात को लेकर दहशत फैल गई कि पंजो के निशान भेड़िया के है। पूर्वप्रधान चंद्रकेश यादव व भारत सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले ही गांव के लेखराज की एक बकरी भी भेड़िया उठा ले गए थे। हालांकि मासूम कच्छा बनियान पहने था लेकिन कच्छा बनियान कहीं नहीं मिला। ना ही किसी ने भेड़ियों कोे देखा, ना ही बच्चे को ले जाते देखा। फिलहाल दूसरे दिन भी मासूम नहीं मिला है। परिजन तलाश कर रहे हैं।