फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mason dies in collision with unknown vehicle, child seriously injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, बालक गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mason dies in collision with unknown vehicle, child seriously injured
संभल। असमोली-संभल मार्ग पर नखासा थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर के नजदीक बाइक सवार राजमिस्त्री को बेकाबू अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर रोड निवासी परमी (32) पुत्र विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परमी के दस वर्षीय बेटे लक्की को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की सूचना पीड़ित परिजनों को दी और बालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बालक की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि परमी राजमिस्त्री का कार्य करते थे। नाहरठेर में किसी ग्रामीण के घर काम चल रहा था जो अब खत्म होने वाला था। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे नाहरठेर काम खत्म करने और औजार उठाने के लिए गए थे। जैसे ही नाहरठेर के नजदीक पहुंचे तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सरस्वती ने बताया कि उनके बेटे लक्की को बुखार आ रहा था। इसलिए उनके पति साथ ले गए थे। काम खत्म करने के बाद संभल से दवाई दिलाकर लानी थी। वहीं बालक के ठीक होने के लिए ग्रामीण प्रार्थना कर रहे हैं। लक्की अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। नखासा इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed