फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mason dies after coming in contact with high tension line

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after coming in contact with high tension line
सिंहपुरसानी। गांव ऐंचोड़ा कंबोह में रविवार को निर्माणाधीन मकान की छत पर सरिया बिछा रहे राजमिस्त्री कन्हैया सैनी (42) को हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। परिजन उन्हें लेकर सैदनगली पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कन्हैया सैनी के बेटे योगेश ने बताया कि पड़ोसी राजू सैनी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां उनके पिता काम कर रहे थे। रविवार को छत पर सरिया बिछाने का काम चल रहा था। जैसे ही सरिया ऊपर उठाया तो मकान के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया और सरिये में करंट दौड़ गया। इससे वे बेहोश हो गए। शोर शराबा होने पर परिजन पहुंचे और उन्हें सैदनगली में निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राजमिस्त्री ने अपने पीछे दो बेटे और पत्नी को छोड़ा है। पति की मौत के बाद पत्नी मुन्नी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed