{"_id":"6743d79e7c7b2450f202e8fa","slug":"masks-on-faces-tear-gas-shells-thrown-at-police-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116791-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चेहरों पर नकाब, पुलिस पर ही फेंके आंसू गैस के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चेहरों पर नकाब, पुलिस पर ही फेंके आंसू गैस के गोले
Mon, 25 Nov 2024 07:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद के नजदीक पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवी नकाब लगाए थे। पुलिस की बार-बार चेतावनी के बाद भी न तो पथराव बंद किया और न ही पीछे हटे। पुलिस ने जब आंसू गैस के गोले छोड़े तो उपद्रवियों ने वही गोले उठाकर पुलिस पर फेंक दिए। इससे पुलिसकर्मियों को मोर्चा संभालने में परेशानी हुई। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि उपद्रव करने वाले पेशेवर थे और वह हिंसा करने ही आए थे।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पत्थरबाजी में युवा ज्यादा थे। उन्हें बार-बार चेतावनी दी जा रही थी कि पत्थरबाजी न करें और पीछे हट जाएं। आपका भविष्य बर्बाद हो जाएगा, लेकिन नकाबपोश पत्थरबाज पीछे नहीं हटे। बल्कि वह आंसू गैस के गोले उठाकर पुलिस की ओर फेंक रहे थे। नकाबपोश पत्थरबाजों की तलाश भी सीसीटीवी फुटेज के जरिये की जा रही है।
-- -- -- -- -- --
नकाबपोशों ने पहले भी किया उपद्रव
संभल में नकाबपोश उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर हमले का यह पहला मामला नहीं है। 2019 में सीएए को लेकर हुए बवाल के दाैरान भी नकाबपोश उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की थी। उससे पहले दीपा सराय में 2017 में गोकशी के मामले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया था। उस समय भी नकाबपोश उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया था।