{"_id":"62e04225a4cca25cb07972d7","slug":"married-woman-found-hanging-due-to-dispute-with-jethani-sambhal-news-mbd435852944","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठानी से विवाद होने पर फंदे पर लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठानी से विवाद होने पर फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन
बनियाठेर/नरौली (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर जगरूप में जेठानी से झगड़ा होने के बाद महिला ने कमरे में जाकर छत पर लगे कुंडे में फंदा लगाकर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। महिला के पिता ने जेठानी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद मुरादाबाद के थाना सोकनपुर के गांव जिगनिया निवासी कल्लू ने अपनी पुत्री देव कुमारी की शादी तीन वर्ष थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर जगरुप निवासी सोनू के साथ की थी। शादी के बाद से ही उनकी पुत्री की जेठानी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मंगलवार की सुबह भी जेठानी ने उनकी पुत्री के साथ झगड़ा किया। इसी बात से क्षुब्ध होकर देव कली ने कमरे में जाकर छत पर लगे कुंडे पर फंदा लगाकर लटक आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
घटना के बाद ससुराल जन फरार हो गए। घर केवल मृतका की सास मौजूद थी। घटना के बाद घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतका अपने पीछे सवा साल की पुत्री नायरा को छोड़ गई है। पिता ने घटना की तहरीर थाना बनियाठेर में दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।