{"_id":"682f7cdfaeb3615aee0d173d","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-men-of-the-house-missing-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120265-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, घर के पुरुष गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, घर के पुरुष गायब
विज्ञापन
जुनावई। गांव ढड़वारा निवासी सुमन कुमारी (30) की बुधवार रात घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग आ गए। जिसके बाद पति घर से कहीं चला गया। सुमन के पिता ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
थाना क्षेत्र के गांव गनुपुरा निवासी रामनिवास ने अपनी बेटी सुमन का विवाह दस वर्ष पहले गांव ढड़वारा निवासी एक युवक से कराया था। जिसके बाद बेटी ने एक बेटा व एक बेटी को जन्म दिया। पिता ने बताया कि बुधवार रात जानकारी मिली कि उनकी बेटी की ससुराल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसके बाद पिता सहित अन्य मायके के लोग बेटी की ससुराल गांव ढड़वारा आ गए। जहां पति सहित अन्य परिवार के लोग घर से चले गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सीओ दीपक तिवारी ने घटनास्थल पर आकर मुआयना किया। वहीं पिता ने बेटी की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया। परिजनों ने बताया कि सुमन अपने पीछे आठ वर्ष की बेटी और चार वर्ष के बेटे को अकेला छोड़ गई।
विज्ञापन
सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि मृतका के शव पर रगड़ के निशान थे। जबकि पति सहित अन्य परिवार के पुरुष भी गायब थे। सिर्फ घर पर बुजुर्ग महिलाएं ही मौजूद थीं। पिता की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।