{"_id":"6595bf71d860080d3d04ddc4","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-6542-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Thu, 04 Jan 2024 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव हिसामपुर निवासी शीबा (22) पत्नी मुज्जमिल की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो विवाहिता के गले पर निशान देखकर मौत को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराया है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव खानपुर बंद निवासी अतीक ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन शीबा की शादी डेढ़ वर्ष पहले नखासा थाना क्षेत्र के गांव हिसामपुर निवासी मुज्जमिल के साथ की थी। बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें फोन कर बताया कि बुधवार की सुबह नहाने के बाद उसकी बहन शीबा की हालत बिगड़ गई। संभल के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। वहां से मुरादाबाद लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया कि उनकी बहन के गले पर निशान से दिखाई दे रहे हैं। इसलिए मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधर पर कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।