फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married accused of beating her husband and in-laws out of the house

विवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Married accused of beating her husband and in-laws out of the house
संभल/गवां। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। रुपये और दहेज की मांग पूरी करने पर ही आने की बात कही है। ऐसा आरोप विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का हवाला दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को दी तहरीर में रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दो वर्ष पहले हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की थी। शादी के बाद से ही पति व उसके परिजन दहेज कम लाने का ताना देकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार मारपीट की और घर से निकालने की धमकी दी। लेकिन मामला हर बार शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

अब फिर से दहेज की मांग की और मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता का कहना है कि उसके पति ने 50 हजार रुपये और दहेज की मांग की है। पीड़ित पिता ने रजपुरा पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed