फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   marrage cencile to same gatra in sambhal

दुल्हन और दूल्हे का एक ही गोत्र होने पर मचा हंगामा, बिन दूल्हन ही बरात लौटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
marrage cencile to same gatra in sambhal
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन और दूल्हे का गोत्र एक होने पर हंगामा हुआ और बरात लौट गई। इसकी जानकारी से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। दुल्हन पक्ष बाद में जिम्मेदार लोगों के कहने के बाद शादी करने के लिए तैयार हो गया। लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद बरात को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बिना दुल्हन लिए बरात लौटने की सूचना आसपास के गांवों में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की दो बेटियों की बरातें शुक्रवार को रात आई थीं। यह बरातें गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों से आई थीं। बरात का दुल्हन पक्ष ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

गांव में दोनों ही बरातें धूमधाम से चढ़ाई गईं। और बरातियों को पूरी व्यवस्था के साथ भोजन कराया गया। लेकिन जब फेरों की बारी आई तो मालूम हुआ कि दूल्हा और दुुल्हन का गोत्र एक ही है। जबकि गोत्र एक सा होने पर शादी नहीं की जा सकती। इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष ने आक्रोश जाहिर किया। गोत्र छुपाने का आरोप लगाया। हंगामा ज्यादा हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बहजोई थाना पुलिस पहुंची। हंगामा कर रहे बरातियों से जानकारी की गई। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि रिश्ता तय होते समय दूल्हा पक्ष ने अपना गोत्र छुपाया है। जबकि एक ही गोत्र में शादी नहीं की जा सकती। वहीं दूल्हा पक्ष ने बताया कि बिचौलिया ने उन्हें भी गोत्र की सही जानकारी नहीं दी। इसलिए रिश्ता तय हो गया। और अब बरात ले आए। पुलिस और गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनो पक्षों को समझाया और गोत्र एक होने के बाद भी शादी करने की सलाह दी।

जिस पर दुल्हन के परिजन तैयार हो गए। लेकिन जब दुल्हन को इसकी जानकारी हुई तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। और कहा कि यदि जबरदस्ती शादी की गई तो वह अपनी जान दे देगी। दुल्हन की इस धमकी के बाद परिजन शादी कराने की सहमति से पीछे हट गए। फिर बरात मायूसी के साथ वापस अपने गांव लौट गई। वहीं दुल्हन की बड़ी बहन के फेरे हो गए। और शनिवार की सुबह विदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed