{"_id":"68d054f2e95625426c0d470f","slug":"markets-thronged-on-the-eve-of-sharadiya-navratri-with-shopping-taking-place-in-full-swing-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123169-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर गुलजार हुए बाजार, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर गुलजार हुए बाजार, जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। शारदीय नवरात्र का आज सोमवार से आगाज हो रहा है। नगर व आसपास क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मां भगवती के दरबार सज गए हैं। नौ दिन तक माता की आराधना होगी। शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार गुलजार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। नगर के प्रमुख देवी मंदिर रामबाग धाम श्री सिद्धी दात्री नवदुर्गा मंदिर में दस दिवसीय विजयदशमी मेला लगेगा। वहीं मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मां भगवती के नव स्वरूप का शृंगार किया गया। इसी क्रम में सीता रोड स्थित श्री शीतला माता नवदुर्गा मंदिर बगिया वाली देवी मंदिर व मौलागढ़ स्थित श्री कंकाली देवी मंदिर, ब्रह्मबाजार स्थित श्री देवी गंगा मंदिर पर भी माता के शृंगारके साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इतना ही नहीं मंदिर मार्ग पर भी लाइटें लगाई गई हैं। जिससे श्रद्धालुओं को रात के समय परेशानियों का सामना न करना पड़े।
-- -- --
बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर रविवार को दिन भर बाजार में रौनक नजर आयी। देर रात तक बाजार में चहल पहल रही। लोगों ने माता की चुनरी, पोशाक समेत हवन व पूजन का सामान नारियल, लोंग, बतासे, हवन सामग्री आदि सामान खरीदा। नौ दिन तक लोग घरों में माता की आराधना करेंगे और उपवास भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर रविवार को दिन भर बाजार में रौनक नजर आयी। देर रात तक बाजार में चहल पहल रही। लोगों ने माता की चुनरी, पोशाक समेत हवन व पूजन का सामान नारियल, लोंग, बतासे, हवन सामग्री आदि सामान खरीदा। नौ दिन तक लोग घरों में माता की आराधना करेंगे और उपवास भी रखा जाएगा।
विज्ञापन