{"_id":"62ed7832180fed46530a7a1d","slug":"map-of-chandausi-master-plan-2031-prepared-in-9375-6-hectares-objections-sought-chandausi-news-mbd436959436","type":"story","status":"publish","title_hn":"9375.6 हेक्टेयर में चंदौसी महायोजना-2031 का नक्शा तैयार, मांगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9375.6 हेक्टेयर में चंदौसी महायोजना-2031 का नक्शा तैयार, मांगी आपत्तियां
विज्ञापन

नक्शे में खामियां, प्रदर्शित क्षेत्र में गाटा संख्या एवं रकबे का नहीं है उल्लेख,
चंदौसी (संभल)। अमृत योजना के अंतर्गत विनियमित क्षेत्र चंदौसी शहर महायोजना-2031 का 9375.6 हेक्टेयर भू- उपयोग का प्रारूप(मानचित्र) तैयार कर आपत्तियों के लिए प्रदर्शित कर दिया गया है। मानचित्र में प्रदर्शित भू-उपयोग में गाटा संख्या एवं रकबा प्रदर्शित न होने से भू-स्वामी उसका आकंलन नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के लिए तहसील में विनियमित क्षेत्र कार्यालय में पहुंच रहे भू-स्वामियों को स्पष्ट जबाव नहीं मिल पा रहा है। रकबा व गांटा संख्या के लिए उन्हें मुरादाबाद टाऊन प्लानर के पास जाकर जानकारी करने की बात कहकर टरकाया जा रहा है।
चंदौसी अमृत योजना के अंतर्गत महायोजना-2031 के लिए चयनित हुआ है। बढ़ते शहर की सुविधाओं के लिए विनियमित क्षेत्र चंदौसी जीआईएस बेस्ड चंदौसी महायोजना-2031 का प्रारूप तैयार किया गया है। इस प्रारूप में 2031 में चंदौसी की संभावित आबादी का आंकलन करते हुए आवासीय क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, पार्क, सड़क-परिवहन क्षेत्र व अन्य सभी सुविधाओं के लिए भू-उपयोग का क्षेत्र निर्धारित किया है। सड़कों की चौड़ाई तय की गई। दुकान, बाजार व अन्य सभी कार्यो के लिए जमीन का क्षेत्र आवंटित किया गया है। इस महायोजना को लागू करने से पहले विनियमित क्षेत्र की ओर से प्रारूप (मानचित्र) को प्रदर्शित कर चार जुलाई से स्थानीय लोगों से आपत्तियां मांगी गई है। यह आपत्तियां आठ अगस्त तक तहसील के विनियमित क्षेत्र कार्यालय में जमा करा सकते हैं। मानचित्र में आवंटित क्षेत्रों को रंगों से प्रदर्शित किया गया है। मानचित्र पर स्केल अवश्य दिया गया है, पर स्केल नापने के लिए प्वाइंटों का अभाव है। इसके अलावा प्रदर्शित क्षेत्र में कौन-कौन से गाटा संख्या व रकबा है, इसका कही भी उल्लेख नहीं है। भू-स्वामी दो जुलाई से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, पर कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिल रहा है। एक ही जबाव दिया जा रहा है कि महायोजना को लेकर किसी को अधिक जानकारी चाहिए, तो मुरादाबाद में टाऊन प्लानर के पास ही मिलेगा। महायोजना के मानचित्र में अधूरी जानकारी के चलते क्षेत्र के हजारों लोग परेशान हैं।
भू- उपयोग आवंटित क्षेत्र (हेक्टेयर में)
आवासीय शहरी 560.26
आवासीय ग्रामीण 243.10
औद्योगिक क्षेत्र 70.5
मनोरंजन एवं खुली जगह (पार्क) 0.67
सावर्जनिक एवं सामुदायिक 52.91
परिवहन 192.33
कृषि 7140.47
बाग 86.61
जल निकाय 70.17
खाली भूमि 945.94
कुल 9375.6
चंदौसी महायोजना-2031 प्रारूप तैयार कर आपत्तियों के लिए प्रदर्शित किया है। मानचित्र में प्रदर्शित क्षेत्रों में गाटा संख्या व रकबे का उल्लेख नहीं है। इसकी जानकारी के लिए मुरादाबाद टाऊन प्लानर के पास ही मिल सकती है। यह महायोजना शासन स्तर से बैंगलोर की कंपनी द्वारा सर्वे कराकर तैयार की गई है।
विज्ञापन
दीवान सिंह, अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र चंदौसी।